एक अपील भारत वासीयों से
इस समय देश नाजुक अवस्भा से गुजर रहा है। परिवार, समाज और सभी लोग नाजुक अवस्था में चल रहे हैं। हर मनुष्य घबराया हुआ है कि क्या होगा। ऐसे समय पर क्या करना है यह समझने की बात है। सभी बातें हम सब लोग मिल बैठ कर समझ लें तो समाधान हो सकता है। सब लोग यदि यह समझ लें कि सारा देश अपना है, देश के सब मनुष्य अपने हैं, देश का सामान अपना है तो जो दौर-दौरा चल रहा है उसमें एक रास्ता दिखाई दे।हम भी कोशिश करेंगे कि आपके कर्मों को साफ करने की कोई विधी निकाली जाऐ और विधी निकाली जाऐगी पर आप मानोगे नही तो अपनी ही छुरी, अपनी ही तलवार से अपनी गर्दन कटेगी। महात्मा तो सबके होते हैं, सबको एक दृष्टि से देखते हैं। वे समदर्शी होते है। जो कोई भी व्यक्ति अधिकारी या और कोई हों, किसी प्रांत किसी शहर का हो उन सबके लिए मेरा सन्देश है, मेरी अपील है कि सरकार की बुराई ना करो क्योंकि इसके परिणाम अच्छे नहीं होते हैं। नहीं मानते हो तो अपना घर जला डालो, सामान जला डालो हम क्या कर सकते हैं। मानव हित के लिए, देश हित के लिए बहुत कुछ किया आपने पर उसका नतीजा अच्छा नही रहा। (1981) संकलन कर्ताः पिंकी







0 comments:
Post a Comment