भारतवासी नर नारियां राष्ट्र भक्ति करें
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सिविल अस्पताल के मैदान में पचीसों हजार जनता को सम्बोधित करते हुए बाबाजी ने सन् 1971 में मुसलमान भाईयों से कहा था कि भारत की मिट्टी में पले और यहा का अन्न जल ग्रहण करने वाले मुसलमान केवल पाकिस्तान का ख्वाब न देखते रहें। यह तो राम, कृष्ण, कबीर और मौहम्मद की भूमि यहा के हिन्दु सबको प्यार करते हैं और तुम्हारी कब्रों को पूजते हैं। सभी भारतवासी नर नारियां राष्ट्र भक्ति करें । जो दशा पूर्वी पाकिस्तान की हो रही है वैसा ही नरसंहार पश्चिमी पाकिस्तान में होगा। फिर पाकिस्तान का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा। सब भारत हो जायेगा, तब आप कहा का ख्वाब देखोगे। भारत की मिट्टी में तो वह भी चीजें हैं, जो विश्व भर में नहीं हैं। भारत सदा से आध्यात्म का सिरमौर रहा है । भारत के कारण ही विश्वयुद्ध विभिन्न युगों में हुआ और इस युग में भी होगा। दुनियां के सारे देश मिलकर भारत पर आक्रमण करें तो भी इसको पराधीन नहीं बना सकते । भविष्य में तिब्बत और नेपाल स्वेच्छा से भारत में विलीन हो जायेंगे। दिव्य दृष्टि खोलकर, परमात्मा का, खुदा का दीदार दर्शन कराना तो मेरा काम ही है, पर इसके लिए आपके नैतिक चरित्रों को उठाना अनिवार्य है । -1971
.jpg)






0 comments:
Post a Comment