आगे विश्व में परिवर्तन होगा
हमारा काम जनजागरण का बड़ी तेजी से चल रहा है और लोग देख रहे हैं, आगे विश्व में परिवर्तन होगा । लोगों को शाकाहारी, सदाचारी बनना होगा। तोड़फोड़, हड़ताल, निन्दा एवं अनशनों से अलग रहकर अपनी भूली हुई आत्मा को परमात्मा तक पहुचायें और आने वाले महान भयंकर और भयावह नरसंहारकारी समय से होशियार हो जायें। अगर आप ऐसा नहीं करंगे तो एक समय ऐसा भी आने वाला है, कि आदमी की लाश उठाने के लिए आदमी नहीं मिलेगा। लाशों पर लाशों का नजारा मिलेगा सभी राष्टों में भारी कलह रहेगी। मुसलमान आपस में लड़ जायेंगे, कुदरत के प्रकोप अलग होंगे। ऐसा भारी परिवर्तन होगा जो अभी किसी के दिल दिमाग में भी नहीं है। - 1971
0 comments:
Post a Comment