Monday, 15 July 2013

अवतारी शक्तियों ने जन्म ले लिया है



अवतारी शक्तियों ने जन्म ले लिया है


भारतवर्ष में अवतारी शक्तियों ने जन्म ले लिया है और वो अनेक स्थानो पर बच्चों के रूप में पल रहीं हैं और समय आने पर प्रगट हो जाऐंगी। माता-पिता अपना सुधार करलें वर्ना यही बच्चे उनके विनाश का कारण बन जाऐंगे। इन बच्चों को गोश्त व अण्डा दिया जाता है तो वे मुह फेर लेते हैं ओर उधर देखते तक नहीं। मां-बाप इस बात का ध्यान रखें कि जो बच्चे इन सब चीजों को खाना नहीं चाहते हैं तो उन्हें जबरदस्ती न खिलाएं। उनके बारे में बताने का आदेश ऊपर से अभी नहीं हो रहा है। मैं समय का इन्तजार कर रहा हू और सभी महात्माओं ने समय का इन्तजार किया है। समय आते ही आप सब को मालूम हो जाऐगा। भारी परिवर्तन होगा, कोहराम मचेगा। अपनी-अपनी धर्म पुस्तकों को उठाकर देख लो कि उनमे क्या लिखा है। ऐसे वक्त में सुख और शान्ति फकीरों और महात्माओं के पास ही मिलेगी। (1971)

0 comments:

Post a Comment